फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Called in-laws by phone, locked the door and thrashed son-in-law

Sambhal News: फोन कर ससुराल बुलाया, दरवाजा बंद कर दामाद की कर दी धुनाई

Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Called in-laws by phone, locked the door and thrashed son-in-law
बनियाठेर। कहते हैं दामाद ससुराल का मान-सम्मान होता है, लेकिन बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में दामाद के ससुराल पहुंचते ही उसका स्वागत लाठी-डंडों से हो गया। पत्नी के बुलावे पर पहुंचे दामाद को ससुराल पक्ष के लोगों ने घेर लिया और दरवाजा बंद कर जमकर पिटाई कर दी। घायल दामाद ने अब ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जिला रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव भीतरगांव निवासी कमल सिंह ने बनियाठेर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में ससुराल है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर उसे ले जाने के लिए ससुराल बुलाया। पत्नी के बुलाने पर वह ससुराल पहुंचा। आरोप है कि जैसे ही वह अपनी पत्नी के घर के अंदर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद उसके दोनों साले ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पत्नी के कहने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीड़ित ने अपनी पत्नी, एक साले की पत्नी और दोनों साले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed