{"_id":"5e1f5dd78ebc3e4b166c3701","slug":"caa-matter-in-sambhal-sambhal-news-mbd3364762122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में जारी नोटिस पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में जारी नोटिस पर सुनवाई आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में 70 लोगों के खिलाफ जो प्रशासन ने नोटिस जारी किए थे उनकी सुनवाई आज अपर जिलाधिकारी की अदालत में होगी। आख्या के आधार पर अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी ने 70 लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के संबंध में नोटिस जारी किए थे। इन लोगों से 19 लाख रुपए की वसूली की जानी थी। लेकिन अभी तक वसूली के संबंध में पूरे साक्ष्य नहीं आए हैं।
अपर जिलाधिकारी इसके लिए परीक्षण कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी का कहना है कि आरोपियों के जवाब साक्ष्यों के परीक्षण और सुनवाई के बाद निष्कर्ष लिया जाएगा। निष्कर्ष के आधार पर ही वसूली होगी। मालूम हो कि संभल में 19 व 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शन हिंसक हो जाने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई थी। कई बसों में तोड़फोड़ की गई थी।
इस घटना में जो सार्वजनिक संपत्ति को क्षति हुई है उसका आकलन प्रशासन ने किया है। यह क्षति 19 लाख रुपए से अधिक की है। इस धनराशि को वसूलने के लिए ही अपर जिलाधिकारी ने 70 लोगों के नाम नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
इन लोगों के नाम कोतवाली की पुलिस और नखासा थाने की पुलिस ने अपर जिलाधिकारी के पास आख्या भेजी थी। यह साक्षात का परीक्षण और आरोपियों के जवाब का परीक्षण करने के बाद अगला निर्णय होने की उम्मीद है। इसी क्रम में सुनवाई गुरुवार को होनी है।