{"_id":"6935cca0a22726986c078544","slug":"by-making-sambhal-the-capital-lord-kalki-destroyed-the-sinners-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129837-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल को राजधानी बनाकर भगवान कल्कि ने किया पापियों का नाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल को राजधानी बनाकर भगवान कल्कि ने किया पापियों का नाश
संभल में श्री कल्कि धाम में गर्भगृह में माथा टेकने पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य ।बसंवाद
- फोटो : bishnah 1
Link Copied
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में चल रही सात दिवसीय श्री कल्कि कथा का रविवार को समापन हो गया। तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य जी महाराज ने अंतिम दिन भगवान कल्कि के द्वारा पापियों के विनाश की कथा सुनाई। कहा कि संभल को राजधानी बनाकर भगवान ने पापियों का नाश किया। इसके बाद सतयुग की शुरुआत का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
श्री कल्कि कथा में प्रवचन करते हुए तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने विस्तार से भगवान कल्कि का अर्थ बताया। कहा कि भगवान कल्कि को विवाह के बाद जय और विजय दो संतानों की प्राप्ति हुई। वह हरिद्वार गए और गंगा जी में स्नान किया। यहां सभी मुनि देखने आए। चंद्रवंश के राजा मरु और सूर्यवंश के राजा देवापि भी आए। भगवान कल्कि ने यहां विश्वामित्र को बुलाया और रामचरित मानस की कथा सुनने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
बताया कि मैं रामचरित मानस कथा के आधार पर शासन करूंगा। इस पर राजा मरु ने उन्हें रामचरित मानस की कथा सुनाई। कथा को ध्यान से सुनने के बाद उन्होंने अपना राज्य संभाला और इस राज्य की राजधानी संभल बना। रामभद्राचार्य ने विस्तार से पापियों के नाश की कथा सुनाई। इसके बाद सतयुग शुरू होने का प्रसंग सुनाया और कथा को विराम दिया। इस दौरान भगवान कल्कि के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।