फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Businessmen demanded package in Corona time

व्यापारियों को नुकसान से राहत दिलाने के लिए पैकेज देने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Businessmen demanded package in Corona time
संभल। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें लॉकडाउन के दौरान व्यापार बंद होने पर चर्चा की गई। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से राहत पैकेज देने और दुकान का किराया, बैंक ब्याज, बिजली का बिल आदि देनदारियों को समाप्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि सरकार की ओर बार बार लॉकडाउन बढ़ाने से व्यापारी को अपनी जीविका चलाने में अब असमर्थता होने लगी है। इस समय ऑनलाइन व्यापार चालू है। शराब के ठेके चालू हैं। सरकार के द्वारा राशन का वितरण भी कराया जा रहा है। ट्रैफिक भी सभी स्थानों पर रोज की भांति है। वहीं बताया जाता है कि व्यापारी की दुकान पर वायरस का खतरा है। यह स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन

व्यापारी के लिए लॉकडाउन के समय पालन पोषण करने के लिए राहत पैकेज दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में मजबूर होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. राहिल, कौशल किशोर वार्ष्णेय, मोहम्मद मतीन, मुकेश वार्ष्णेय, नवीन जैन, अब्दुल वहीद, संजीव कुमार, हरि गोपाल वार्ष्णेय, विपिन अग्रवाल, विनोद वार्ष्णेय आदि बैठक से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed