फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Businessman said, business worth Rs 3 crore affected in two days due to uproar

Sambhal News: कारोबारी बोले, बवाल से दो दिन में तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Businessman said, business worth Rs 3 crore affected in two days due to uproar
संभल। बवाल के तीसरे दिन शहर का मुख्य बाजार और सराफा बाजार खुला तो जरूर लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। दिनभर कारोबारी खाली हाथ ही बैठे रहे। मुस्लिम कारोबारियों ने दुकान खोलने से परहेज किया। कारोबारियों का कहना है कि रविवार, सोमवार बाजार बंद रहा और मंगलवार को भी ग्राहक नहीं आए। इससे करोड़ों रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब बवाल हुआ तो बाजार पूरी तरह से नहीं खुला था। इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली थीं। जब बवाल शुरू हुआ तो बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। शहर के साथ आसपास इलाके की दुकानें भी बंद हो गईं। जिसके बाद सोमवार को भी बाजार बंद रहा। जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री खरीदने के लिए भी दिक्कत हो गई। वहीं कारोबार पर भी काफी असर पड़ा। हालांकि मंगलवार को बाजार खुला लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। जिससे दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि शादियों का सीजन है और इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी लेकिन दो दिन की बंदी से कारोबार में काफी नुकसान है। क्योंकि ग्राहक अब आने से डर रहा है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि दो दिन में दो से तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता शहर का माहौल सामान्य करने की है। इसके लिए कारोबारियों से संवाद किया है कि वह अपने अपने कारोबार की शुरुआत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

कोट

दो दिन बाजार बवाल के कारण बंद रहा और मंगलवार को बाजार खुला तो है लेकिन कोई कोई ग्राहक ही पहुंचा है। आने वाले दिनों में भी कारोबार प्रभावित हो सकता है क्योंकि लोग शहर आने से बच रहे हैं। -रूपेश सराफ, महामंत्री, नगर सराफा कमेटी, संभल




000

शादियों के सीजन है और ऐसे में बवाल हो जाने से कपड़ा व अन्य कारोबार प्रभावित हुआ है। बाजार में करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। अब बाजार खुला है तो ग्राहक नहीं पहुंच रहे। -दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed