{"_id":"63f28768d5335b04c203bc13","slug":"businessman-s-health-deteriorated-while-boarding-the-train-fell-and-died-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ते समय व्यापारी की तबीयत बिगड़ी, गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ते समय व्यापारी की तबीयत बिगड़ी, गिरकर मौत
Mon, 20 Feb 2023 02:02 AM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
संभल
- फोटो : अमर उजाला
चंदौसी (संभल)। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते समय व्यापारी सुबोध कुमार (57) अचानक प्लेटफार्म पर गिर गए और बेहोश हो गए। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह पत्नी के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे शुगर के मरीज थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
मोहल्ला गोपाल निवासी सुबोध कुमार तिवारी व्यापारी थे तथा उनकी पत्नी मोनिका तिवारी आरआरके स्कूल में शिक्षिका हैं। रविवार की सुबह छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ अमरोहा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर तीन पर छपरा एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन रुकने के बाद शिक्षिका मोनिका ट्रेन में चढ़ गईं।
इसके बाद जैसे ही व्यापारी ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे तो अचानक प्लेटफार्म पर गिर गए और अचेत हो गए। अपने पति को प्लेटफार्म पर गिरे देख शिक्षिका घराब गईं और नीचे उतर आईं। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी सिपाही भी प्लेटफार्म पर पहुंच गए और शिक्षिका से जानकारी की। रेलवे चिकित्सक भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर व्यापारी के पुत्र सक्षम व केशव भी सीएचसी पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और व्यापारी का शव घर ले गए। परिजनों ने बताया कि व्यापारी सुबोध कुमार तिवारी शुगर के मरीज थे। परिजनों ने बताया कि व्यापारी अपनी पत्नी के साथ अमरोहा निवासी साली के पौत्र के मुंडन संस्कार में जा रहे थे।

शुगर मरीज बाहर जाते समय यह बरतें सावधानी
- कुछ खाना अवश्य खाकर चलें।- घर से निकलने से पहले शुगर की जांच अवश्य कर लें।
- शुगर की दवा साथ रखें।- वाहन के पीछे तेज भागने का प्रयास न करें।
शुगर मरीज को यह हो सकती है दिक्कत
चंदौसी। सीएचसी चंदौसी के एमओआईसी डाॅ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि शुगर का स्तर कम होना ज्यादा घातक होता। सुबह के समय व्यक्ति भूखा होता है। ऐसे में तेजी के साथ शरीर का शुगर स्तर तेजी के साथ घटता है। इसे हाइपो क्लाईसीमिया कहते हैं। यह स्थिति घातक (जानलेवा) साबित हो सकती है। हार्ट अटैक की संभावना भी रहती है।