फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Business expected to boom on Dhanteras, market ready to welcome customers

धनतेरस पर कारोबार के उछाल मारने के आसार, ग्राहकों के स्वागत को तैयार बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Business expected to boom on Dhanteras, market ready to welcome customers
संभल। कोरोना संक्रमण की वजह से चौपट हुए कारोबार को त्योहारों ने ऑक्सीजन देने का काम किया है। सन्नाटा छाए बाजारों में त्योहारों के बहाने रौनक आने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक में लोग खरीदरी को पहुंच रहे हैं। बाजार गुलजार हो उठे हैं। अब धनतेरस और दीपावली पर बाजार में उछाल आने की उम्मीद है। इसी उम्मीद में बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है। घरेलू सामान से लेकर साज सज्जा की वस्तुओं की खूब बिक्री हो रही है। रविवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए भीड़ की दिनभर आवाजाही रही। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस और दीपावली को लेकर होने वाली खरीदारी से सभी तरह के कारोबार को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते कमोबेश सभी तरह का कारोबार ठप हो गया था। ऑनलाइन शॉपिंग ने भी बाजार को काफी प्रभावित किया है, लेकिन धनतेरस और दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। जिसको लेकर तैयारी कर ली है। बिना ब्याज के किस्तों पर सामान उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए छूट और अधिक वारंटी के भी कई ऑफर आए हैं।
विज्ञापन

-राजीव कुमार, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी
ऑटोमोबाइल बाजार में एडवांस बुकिंग से कारोबार की आस
संभल/चंदौसी। दिवाली से पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर रोशन हो गया है। लोगों में वाहनों की खरीदारी को लेकर क्रेज है। अभी से ही वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। सबसे अधिक क्रेज दोपहिया वाहनों में नए-नए मॉडल का है। बुलेट बाइक बाजार में राजा की तरह छाई है। इसकी लंबी बुकिंग है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी हैं। हालांकि इस बार वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण वाहनों के उत्पादन में आई कमी का असर बाजार पर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ियों की मांग तो बीते साल के मुकाबले अधिक है, लेकिन शोरूम संचालक कम सप्लाई के कारण कई चुनिंदा मॉडलों की गाड़ियों की एडवांस बुकिंग लेने से अब बच रहे हैं। संभल में शिवानी एंटरप्राइजेज (बुलेट शोरुम) के मैनेजर विकास चौधरी का कहना है कि बिक्री के लिए हमारे ज्यादा बाइकें ही नहीं हैं, जो बुकिंग ली गई हैं, उन्हें भी दो माह का वक्त बाइकों के देने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के लिए खास व्यवस्था की गई है। 6जी में कई स्कूटर नए लुक में आए हैं। वहीं, कई बाइकें भी नए लुक में आई हैं। इनकी बिक्री पर एक हजार रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की नगद छूट और निश्चित उपहार देने की व्यवस्था की गई है। ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, जिनकी संख्या अब तक 200 के करीब हो गई है।
अपार गोयल, होंडा शोरूम के मालिक
हीरो एक्स्ट्रीम 160 इस बार सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। यह बाइक नए लुक में है। इसलिए ग्राहक एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। धनतेरस पर अच्छा कारोबार रहने की उम्मीद है। बाइकों की बिक्री पर नगद छूट का ऑफर है। दो हजार से लेकर सात हजार रुपये तक की नगद छूट दी जा रही है।
मोहम्मद आसिम, बदर मोटर्स शोरूम के मालिक
धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहेगा। हालांकि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण ज्यादा बुलेट बाइक शोरूम में उपलब्ध नहीं है, जो हैं उनकी ही बिक्री की जा रही है। वहीं, धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है, लेकिन बाइक देने के लिए दो माह का वक्त दिया जा रहा है।
विकास चौधरी, शिवानी एंटरप्राइजेज (बुलेट शोरूम) के मैनेजर
धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक 18 बुकिंग हो चुकी हैं। बीते वर्षों के मुकाबले इस बार कारोबार अच्छा रहेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। हमने भी पूरी तैयारी की है। बाइक की नगदी बिक्री पर छूट दी जा रही है और जीरो फीसदी ब्याज पर लोन पर भी बाइक बेची जा रही हैं।
कुलदीप कश्यप, श्री सांई मोटर्स के मैनेजर
धनतेरस व दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। धनतेरस पर वाहन निकालने के लिए 50 लोगों ने एडवांस बुकिंग करा दी है। कंपनी को ओर से 2100 रुपये से दस हजार रुपये तक की वाहनों की छूट दी गई है। साथ ही गाड़ी खरीदने वाले को शोरूम से गिफ्ट दिया जा रहा है।
ग्रीश कुमार गुप्ता, हीरो मोटर संचालक, चंदौसी
धनरेतस को लेकर ग्राहकों ने 20 वाहनों कराई है। इस बार कंपनी की ओर से वाहन खरीदने पर दो से चार हजार रुपये की छूट प्रदान की गई है। हर ग्राहक को गिफ्ट दिए जा रहे हैं। इस बार शोरूम से 400 वाहनों की खरीद होने की उम्मीद है।

अमित मोहन, श्री दुर्गा सेल्स संचालक, चंदौसी
दीपावली पर वाहन खरीद में दिलचस्पी ले रहे ग्राहक
चंदौसी। धनतेरस व दीपावली त्योहार पर शहर की दोपहिया वाहन एजेंसियों से 500 वाहनों की बिक्री होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे त्योहार पर चार करोड़ का बिजनेस होने की उम्मीद है। कोरोना के बाद बाजार में रौनक नजर आ रही है। ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। वहीं किसानों ने भी धनतेरस पर ट्रैक्टर की एडवांस बुकिंग कराई है। इस बार शहर से त्योहार पर 25 ट्रैक्टर खरीद की आस बंधी है। जिससे डेढ़ करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed