फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   buses stope after conductor beating

परिचालक से मारपीट के बाद बस संचालन ठप, यात्री रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
buses stope after conductor beating
चंदौसी में मारपीट के बाद बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते रोडवेज बस परिचालक। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। मुरादाबाद से चंदौसी आते समय पीतलनगरी डिपो की एक परिवहन निगम की बस के चालक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर दी गई। जिससे गुस्साए रोडवेज बस चालक, परिचालकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बसों का संचालन ठप कर दिया। बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद करीब ढ़ाई घंटे के बाद बसों का संचालन शुरू हो सका। यात्रियों का भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पीतलनगर डिपो की एक रोडवेज बस सवा तीन बजे मुरादाबाद से चंदौसी के लिए चली थी। बताते है कि पर सवार एक युवक ने टिकट लेने के लिए सौ रुपये का नोट दिया। परिचालक सुगड़पाल सिंह निवासी जोधपुर (मैनपुरी) ने शेष बचे रुपये टिकट के पीछे लिखकर बाद में ले लेने को कहा लेकिन यात्री युवक तत्काल शेष बचे रुपये मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी नोकझोक हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित युवक ने फोन करके अपने कुछ साथियों को बुला लिया और चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बदायूं चुंगी पर बस में चढ़कर सभी ने परिचालक की पिटाई कर दी और सभी युवक भाग निकले। परिचालक जब चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा तो घटना की जानकारी अन्य बक कर्मियों को दी, स्टेशन अधीक्षक को भी बताया। उसका आरोप है कि युवक 6400 रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित बस कर्मियों ने शाम करीब छह बजे बसों का संचालन कर दिया। बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। ऐलान कर दिया कि मारपीट के जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक बसों का चक्काजाम रहेगा। उसके बाद जो भी बस यहां पहुंची वह यहीं पर खड़ी कर दी गई। बदायूं, दिल्ली, मुरादाबाद आदि कई दिशाओं को जाने वाली बसें ठहर जाने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वह अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचने से लेट हो गए।

बस स्टेशन पर हंगामा होते देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आंदोलनकारी बस कर्मियों को समझाया। बाद में यह बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाए, चूंकि बस कर्मियों ने युवकों को पहचाना नहीं है, सिर्फ कुछ फोटो ही उनके पास हैं, इसलिए आरोपियों की पहचान कर पकड़ने में कुछ समय जरूर लगेगा। लेकिन कार्रवाई हर हाल में होगी। इस पर करीब साढ़े आठ बजे बसों का संचालन एक बार फिर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed