फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Buses are not available on local routes after 8:30 pm

Sambhal News: रात साढ़े आठ बजे के बाद लोकल रूट पर नहीं मिलतीं बसें

Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Buses are not available on local routes after 8:30 pm
चंदौसी (संभल)। रोडवेज बस स्टैंड से लोकल रूट के लिए रात साढ़े आठ बजे के बाद कोई बस नहीं मिलती। मजबूरी में डग्गामार वाहनों से गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना विभिन्न डिपो की 110 बसों का संचालन होता है। जिसमें निगम की 50 और 60 बसें अनुबंधित हैं। इनमें सबसे अधिक 45 बसों का संचालन मुरादाबाद रूट पर होता है, जबकि 35 बसें बदायूं रूट पर चलती है। इसके अलावा 10 बसें दिल्ली और 20 अलीगढ़ रूट की हैं। रोडवेज स्टैंड से दिनभर बसाें का संचालन होता है, लेकिन रात होते ही बसों के पहिए थम जाते हैं। स्टैंड से रात साढ़े आठ बजे मुरादाबाद के लिए आखिरी बस निकलती है। इसके बाद सुबह तक कोई बस नहीं है। मुरादाबाद रूट के लिए सिर्फ अलीगढ़ से आने वाली बसें ही राहगीरों के लिए मददगार बनती हैं। इनमें अधिकांश बसें नए बाईपास से होकर जाती है। उनके लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या बदायूं रूट के राहगीरों को आती है। यहां से आखिरी बस रात आठ बजे है। इसके बाद बदायूं के लिए कोई बस नहीं है। दिल्ली के लिए रात पौने दस बजे के बाद कोई बस नहीं मिलती। जबकि अलीगढ़ रूट की बात करें तो कोई बस सीधे स्टैंड पर नहीं आती है। अधिकांश बसें बाईपास से होकर गुजरती हैं। संभल रूट के लिए रात में कोई बस नहीं है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन




---------



वर्जन

बस स्टैंड से रात के समय भी बसों के संचालन सवारियों के हिसाब से करने के लिए निगम को पत्र लिखा है। अभी स्वीकृति नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद रात में भी लोकल रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। -राजू यादव, इंचार्ज रोडवेज स्टैंड, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed