फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bus chala rahe chalak ki dil ke daure se maut

बस चला रहे चालक की दिल के दौरे से मौत

Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
bus chala rahe chalak ki dil ke daure se maut
चंदौसी में चालक को दौरा पड़ने के बाद भिड़ी रोडवेज बस।
पीतल नगरी डिपो की ओर रोडवेज बस शनिवार को अपराह्न 3.30 बजे जैसे ही चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, दस कदम पीछे ही चालक को दौरा प़ड गया। हालांकि बस काफी स्लो थी, स्टेयरिंग फ्री होने पर एक ई-रिक्शे से टकराकर रुक गई। ई-रिक्शा चालक क्षतिग्रस्त हो गया। कदमभर आगे ही विद्युत पोल था, जिससे टकराने से बाल -बाल बच गई।शीघ्रता से बस चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
रामपुर के थाना स्वार निवासी जुबैर (47)  रोडवेज की पीतल नगरी डिपो की बस पर चालक है। शनिवार की अपराह्न 3.30 बजे बस मुरादाबाद से चंदौसी आई। चालक जुबैर बस को एक तरफ लगाने के लिए बस स्टैंड परिसर में प्रवेश कर रहा था लेकिन इसी बीच उसे दौरा पड़ गया। धीमी गति होने के कारण बस सामने खड़े ई-रिक्शा से टकरा गई। एक कदम पर विद्युत पोल था। बस टकराने पर ई-रिक्शा चालक श्यामलाल  निवासी मुहल्ला रायसत्ती गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिसे एक निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। यहां अफरा तफरी मच गई। बस का परिचालक श्याम पाल शीघ्रता से बस चालक को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौक पर पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। परिचालक ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस की गति काफी कम थी। यदि बस पोल                से टकरा जाती तो बड़ा हादसा             हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed