फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Burning garbage is poisoning the air, making it difficult to breathe.

Sambhal News: कचरा जलाकर हवा में घोल रहे जहर, सांस लेना दुश्वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Burning garbage is poisoning the air, making it difficult to breathe.
बनियाठेर(संभल)। वायु प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त है। खेतों में पराली जलाने वालों से लेकर कूड़ा कचरा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बाद भी मुरादाबाद रोड पर बनी कॉलोनियों का कूड़ा टी प्वाइंट पर डालकर जलाया जा रहा है। दिन कूड़ा जलाने से प्रदूषण हो रहा है, यह किसी को नजर नहीं आता। एनजीटी के आदेश भी बेअसर हो गए हैं। शहरी अबादी से दूर मुरादाबाद रोड पर बनी काॅलोनियों का कूड़ा बाइपास के टी प्वाइंट पर डाला जाता है। इसके निस्तारण की व्यवस्था के बारे में वर्षों से किसी ने नहीं सोचा। जब कूड़े का ढेर लग जाता है तो उसमें आग लगा दी जाती है। इससे घंटों तक धुआं का गुब्बार उठता रहता है। प्रदूषण के कारण इधर से निकलने वाले लोगों को सांस लेना दुष्वार हो जाता है। खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डाले जाने से तेज हवा चलने पर यह उड़ कर सड़क पर फैल जाता है। इसको लेकर कुछ लोगों की ओर से पूर्व में शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के स्पष्ट आदेशों के बावजूद आवोहवा में जहर घोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवरखेड़ा में लगने वाली इन कॉलोनियों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मी टी प्वाइंट पर खाली प्लाट में डालकर जला देते हैं। इस कूड़े में सर्वाधिक पॉलीथिन होती है जिसके जलने से वातावरण प्रदूषित होता है।
विज्ञापन

इसी वर्ष जनवरी में आए एनजीटी के ताजा वायु गुणवत्ता इंडेक्स सूची में जनपद संभल का प्रदूषण के मामले में दूसरा स्थान रहा। इसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्राम पंचायत एनजीटी के आदेशों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नाला निर्माण न होने से खाली प्लाॅट में सड़ रहा पानी
देवरखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर बनी चंदौसी ग्रीन काॅलोनी से निकलने वाले गंदे पानी के लिए कोई नाला निर्माण निर्माण न होने के कारण टी प्वाइंट के खाली प्लाॅट में काॅलोनी का पूरा पानी जमा रहता है। इससे दुर्गंध आती है। इसी के ऊपर कूड़ा डालकर जला दिया जाता है। खास बात यह है कि इस कालोनी के लिए न तो पानी निकासी की कोई व्यवस्था है और न ही कूड़ा निस्तारण के अभी तक कोई उपाय किए गए हैं। इससे दुर्गंध और दम घोटू धुआं के बीच होकर निकलना लोगों की मजबूरी है।

-------
इस मामले में पूर्व में भी सचिव के माध्यम से काॅलोनी वासियों को नोटिस भिजवाए गए थे। इसके बाद कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। मामले से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। -विद्याराम राणा, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत देवरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed