फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   burn e garvage to remove metal

ई-कचरा जलाकर धातुएं निकालने का खुलासा

Sat, 14 Apr 2018 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 14 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
burn e garvage to remove metal
हजरतनगर गढ़ी में ई कचरा बरामद करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नखासा थाना क्षेत्र में सिरसी चौकी पुलिस ने ई कचरा जलाकर धातुएं निकालने के अवैैैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार रात को गांव हजरतनगर गढ़ी में छापा मारा। मौके से 32 कट्टे ई कचरा बरामद किया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे थाने से जमानत मिल गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्रदूषण फैलाकर वातावरण को खराब करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


     
गुरुवार रात को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव हजरतनगर गढ़ी में एक ईंट भट्ठे के पास गड्ढे में ई कचरा जलाया जा रहा है। पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सिरसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस को भी मिली थी। इसलिए सिरसी पुलिस से पहले हजरतनगर गढ़ी पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने देखा कि गड्ढे में ई कचरा जलाया जा रहा था।  पुलिस को देखकर मौजूद  लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोग भाग गए। 
विज्ञापन



पुलिस ने मौके से ई कचरे से भरे 32 कट्टे बरामद किए। पुलिस ने मौके से रफीक निवासी मोहल्ला नागपुर कस्बा भोजपुर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ई कचरे के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से पकड़े गए रफीक को जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया। अब उन लोगों की तलाश की जा रही है जो मौके से भाग गए।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed