{"_id":"68a0418f1dd78102b1056b3c","slug":"bull-suddenly-entered-the-chehalum-procession-in-sambhal-picked-up-and-threw-down-several-people-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल में चेहल्लुम के जुलूस में घुसा सांड, दाैड़ने से मची अफरा तफरी, कई लोगों को उठाकर पटका.. देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल में चेहल्लुम के जुलूस में घुसा सांड, दाैड़ने से मची अफरा तफरी, कई लोगों को उठाकर पटका.. देखें Video
Sat, 16 Aug 2025 02:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 02:00 PM IST
सार
संभल के नखासा थाना क्षेत्र में चेहल्लुम के जुलूस के दौरान अचानक सांड़ घुसने से भगदड़ मच गई। बेकाबू सांड़ ने कई लोगों को पटककर घायल कर दिया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
संभल में चेहल्लुम जुलूस के बीच घुसा सांड़
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में चेहल्लुम के जुलूस में अचानक अफरातफरी मच गई। हजारों की भीड़ के बीच अचानक सांड़ घुस आया और वह बेकाबू होकर लोगों को पटकने लगा। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें मंडी किशनदास सराय निवासी नादे अली (10) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उसे आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम चेहल्लुम का जुलूस जैसे ही नखासा चौराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक एक सांड़ भीड़ में घुस गया। लोग उसे भगाने लगे तो वह और बिगड़ गया और जुलूस में शामिल नादे अली को सींगों पर उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सांड़ भीड़ में दौड़ने लगा और कई लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से जुलूस में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच पुलिसकर्मी भी अफरातफरी के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर सांड़ को भगाया। तब स्थिति पर काबू पाया जा सका। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सांड़ जुलूस की भीड़ में घुसा और लोग घबराकर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही नादे अली के परिजन अस्पताल पहुंचे। शनिवार को भी उसका इलाज जारी रहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन