फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bull attacks farmers guarding crops, one injured

Sambhal News: फसल की रखवाली कर रहे किसानों पर सांड़ ने बोला हमला, एक घायल

Sun, 11 Aug 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bull attacks farmers guarding crops, one injured
संभल। गांव सिहोरी में शनिवार को धान की फसल की रखवाली करते समय चार किसानों पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीन किसानों ने भागकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाकर किसान को बचाया। किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव सिहोरी निवासी शमीम, मिलाल सिंह, चौबे सिंह और शीला देवी पत्नी चौबे सिंह जंगल में धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सांड़ ने चारों पर हमला कर दिया। जिस पर मिलाल सिंह, चौबे सिंह और शीला देवी ने भागकर जान बचाई। जबकि शमीम को सांड़ ने गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाकर किसान को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सांड़ को पकड़वाने की प्रशासन से मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि धान की फसल की रखवाली के लिए किसान दिन-रात खेतों पर गुजार रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार छुट्टा पशुओं से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। इस दौरान जगपाल, ऋषिपाल, नरेश पाल, बीरबल सिंह, विजयपाल सिंह, भूरे सिंह, दिनेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, शकील, बृजपाल, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर पवांसा के खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले की जानकारी नहीं है। 16 अगस्त से गांव साकिन शोभापुर मुंजब्ता में गोशाला संचालित हो जाएगी। वहां पशुओं को संरक्षित किया जाएगा। जिस सांड़ ने हमला किया है। उसको भी पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed