फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bukhar se teen aur ki gyi jaan

बुखार से तीन और ने तोड़ा दम 

Thu, 08 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 08 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नरौली कस्बा और देहात क्षेत्र में बुखार का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को तीन व्यक्तियों को मलेरिया के प्रकोप ने अपना शिकार बनाया है। नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआ निवासी साठव साल की वरीसा पत्नी कमरुद्दीन गत छह दिनों से बुखार से पीड़ित थीं।

परिजनों को नरौली फिर चंदौसी में वरीसा का इलाज कराया। इलाज के दौरान वरीसा ने मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। वहीं मोहल्ला काजी टोला निवासी सोलह वर्षीय सादमा बी पुत्री रफीक अहमद ने चार दिन बुखार से पीड़ित रहने के बाद दम तोड़ दिया। सादमा की मां शमशुल जहां का कहना है कि चिकित्सक ने टायफायड की बीमारी बताई थी। तीसरा मामला भी नरौली के ही मकूपुरा मोहल्ला निवासी गोकुल सैनी पुत्र नन्हू सैनी को भी चार पांच दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उपचार कराया। इलाज से राहत नहीं मिलने पर चंदौसी में निजी चिकित्सक को भी दिखाया। बुधवार को गोकुल सैनी की अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। 
विज्ञापन


चिकन गुनिया ने दी दस्तक
चंदौसी। मलेरिया के बाद अब क्षेत्र में चिकन गुनिया ने भी दस्तक दे दी है। नगर के अंबेपुरम कालोनी निवासी संजय रघुवंशी, उनकी पत्नी नीरू रघुवंशी, बेटी आकांक्षा और मां कृष्णा तीन दिन पहले दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। सोमवार को दिल्ली से वापस घर पहुंचने पर सबसे पहले मां कृष्णा को बुखार की शिकायत हुई। बाद में पता चला कि चिकन गुनिया की चपेट में हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सभी सदस्य एक एक कर चिकन गुनिया की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का उपचार चल रहा है। डेगूं की तरह से फैलने और नुकसान पहुंचाने वाला चिकन गुनिया तेजी से लोगों को अपनी जद में ले रहा है। नगरवासियों में स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये से आक्रोश है। नगर में पालिका पर भी सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। डा. पवन सिंह ने बताया कि चिकन गुनिया के पीड़ितों को इलेक्ट्राल और पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। पेरासीटामोल का चिकित्सकीय परामर्श के बाद सेवन करें।   
----------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed