फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Budget stopped construction of roadways stand

Sambhal News: बजट ने रोका रोडवेज स्टैंड का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Budget stopped construction of roadways stand
चंदौसी। पावर हाउस में प्रस्तावित परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही एक साल से अटका हुआ है। निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने बजट की धनराशि न मिलने से कार्य शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

कब निर्माण कार्य शुरू होगा, इसको लेकर परिवहन अधिकारियों में भी संशय बना हुआ है। वहीं, नए बस स्टैंड के बनने की क्षेत्रवासियों को आस जगी है।
वर्तमान में आजाद रोड पर रोडवेज बस स्टैंड संचालित है। यहां न तो यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही धूप व बारिश से बचने के लिए कोई इंतजाम है। दिनभर यात्री धूप में खड़े होकर अपनी बसों का इंतजार करते हैं। वहीं अगर बारिश आ जाए तो पानी से बचने के लिए यात्री इधर-उधर की दुकानों के नीचे शरण लेते हैं। वहीं, यहां जगह कम होने के कारण रोडवेज स्टैंड के बाहर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए पूर्व डीएम ने शासन को पत्र लिखकर रोडवेज बस स्टैंड को बदायूं रोड पर बनाने की पैरवी की थी। इसके बाद बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की दो एकड़ भूमि को चिह्नित कर नए रोडवेज स्टैंड को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें वाहनों की पार्किंग, वर्कशॉप और शौचालय आदि सुविधा यात्रियों को दी जानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित भूमि की भार वहन क्षमता के लिए मिट्टी की जांच भी हो चुकी है। सबकुछ ओके है लेकिन कार्यदायी संस्था को बजट जारी न होने से एक साल से निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed