फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bsp sarkar bani to fhir astitwa main aayega bhimnagar

बसपा सरकार बनी तो फिर अस्तित्व में आएगा भीमनगर

Wed, 08 Feb 2017 02:01 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
bsp sarkar bani to fhir astitwa main aayega bhimnagar
मायावती - फोटो : SELF
उन्होंने कहा कि यदि बसपा अस्तित्व में आई तो संभ्‍ाल का नाम बदलकर फिर से भीमनगर होगा। बसपा शासन काल में नवसृजित जिलों के वर्तमान सपा सरकार ने नाम बदल दिए हैं। कहा, बसपा की सरकार बनी तो सपा शासन में बदले गए जिलों के नाम फिर से बदले जाएंगे। साथ ही बसपा शासनकाल की कई सरकारी योजनाओं के भी वर्तमान सरकार ने नाम बदल दिए हैं। सरकार बनने पर उनके नाम भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बसपा की यूपी में सरकार बनी तो अपर कास्ट और अल्पसंख्यकों के लिए भी अतिरिक्त आरक्षण की पैरवी की जाएगी। सपा के गुंडों, बदमाशों,  माफियाओं और सांप्रदायिक तत्वों का सरकार बनने के तुरंत बाद सफाया किया जाएगा। सपा सरकार की ओर से बदले गए जिलों और सरकारी योजनाओं के नाम फिर से बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को लैपटॉप और मोबाइल की जगह सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाएगी। छोटे छोटे कर्जों में फंसे लोगों की समस्या को देखते हुए एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के गुंडों का होगा सफाया- समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। गुंडागर्दी को चरम पर बताया। उन्होंने कहा बसपा की सरकार बनी तो सबसे पहले सपा के गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, सांप्रदायिक तत्वों का प्राथमिकता के आधार पर सफाया होगा।

अपर कास्ट के आरक्षण को होगी पैरवी ः माया

चंदौसी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आरक्षण समेत दलितों केे मिलने वाली सुविधाओं को भाजपा कभी भी समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि बसपा की यूपी में सरकार बनी तो अपर कास्ट और अल्पसंख्यकों के लिए भी अतिरिक्त आरक्षण की पैरवी की जाएगी। सपा के गुंडों, बदमाशों,  माफियाओं और सांप्रदायिक तत्वों का सरकार बनने के तुरंत बाद सफाया किया जाएगा। सपा सरकार की ओर से बदले गए जिलों और सरकारी योजनाओं के नाम फिर से बहाल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को लैपटॉप और मोबाइल की जगह सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाएगी। छोटे छोटे कर्जों में फंसे लोगों की समस्या को देखते हुए एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की बात कही।


भाजपा, सपा, कांग्रेस पर बारी-बारी से निशाना

चंदौसी। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती ने बारी-बारी से विपक्षी दलों भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसे। सपा-कांग्रेस गठबधंन पर जमकर निशाना साधा। यूपी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल बताया। मुस्लिमों के वोटबैंक पर फोकस करते हुए भाजपा पर संस्कृति के नाम पर मुस्लिमों के शोषण का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। तलाक, गौरक्षा और लवजेहाद के मुद्दों पर भाजपा को जमकर खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed