फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BSc Nursing student died in bike collision

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में बीएससी नर्सिंग के छात्र की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
BSc Nursing student died in bike collision
मढ़न। असमोली-लोधीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे के करीब गांव खासपुर के पास दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। इस हादसे में हिमांशु यादव (24) निवासी असमोली की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार रामकुमार (48) निवासी ढाकशहीद की हालत गंभीर है। असमोली गांव निवासी हिमांशु यादव मुरादाबाद स्थित एक निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए मुरादाबाद जा रहा था। टांडाकोठी गांव से थोड़ा आगे खासपुर गांव के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार रामकुमार (48) निवासी ढाक शहीद से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। रामकुमार सीएचसी असमोली में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने जा आ रहा था। दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों की मदद से दोनों को तत्काल असमोली सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हिमांशु यादव को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु यादव चार भाई बहनों में चौथे नंबर का है, जो सबसे छोटा था। मां ईश्वरी देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिता वीरपाल यादव ने बताया कि बेटा डॉक्टर बनने की बात कहता था, उसका यह सपना अधूरा रह गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed