Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BSA stopped one day salary of 77 assistant teachers

संभल: बीएसए ने रोका 77 सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped one day salary of 77 assistant teachers
बहजोई। बोर्ड परीक्षा में बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर न पहुंचने वाले बेसिक शिक्षा के 77 सहायक अध्यापकों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाई गई है। बीएसए चंद्रशेखर के मुताबिक 16 फरवरी 2023 को यूपी बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा में 77 सहायक अध्यापक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसको लेकर इन सहायक अध्यापकों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। बीएसए का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान आगामी दिनों में ड्यूटी पर न पहुंचने वाले सहायक अध्यापकों के खिलाफ विभाग की ओर से कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका की वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते समय डीएम ने विकासखंड रजपुरा के सरकारी स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापिका के वेतन व अस्थाई वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत हरदासपुर के प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष बंसल ने बच्चों की उपस्थिति देखी। साथ ही एमडीएम रजिस्टर, लर्निंग आउटकम रजिस्टर व शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर भी देखा। इसके अलावा विद्यालय परिसर व कक्षा कक्षों में साफ-सफाई न होने व बच्चों की उपस्थिति कम होने पर डीएम ने बीईओ समेत प्रधानाध्यापिका से नाराजगी जाहिर की। छात्र-छात्राओं से गणित के सवाल भी हल कराए। पूरे मामले में नाराजगी जताते हुए डीएम ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का तत्काल वेतन व अस्थाई वेतन वृद्घि पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed