{"_id":"6799302d9e44795f47066bbd","slug":"bsa-honored-village-heads-and-teachers-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117171-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीएसए ने ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीएसए ने ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को किया सम्मानित
Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव आटा स्थित बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बीएसए ने शिक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएसए अलका शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामपाल सिंह व बीईओ विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर की गई। इसके बाद बीएसए व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीएसए ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को आपसी सहयोग से परिषदीय स्कूलों की उन्नति के लिए सहयोग करना चाहिए। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बेसिक शिक्षा में पढ़ रहे बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएं। जिसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, वैभव कुमार, प्रफुल्ल कुमार, शालिनी सक्सेना, कविता शर्मा, एकता चक्रवती, संतोष यादव, डॉ. गौरव मिश्रा, अशोक कुमार पाठक, मोहित कुमार, नरेंद्र पाल सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।