{"_id":"6311078edd06706c594abe07","slug":"brother-in-law-raped-the-girl-by-feeding-her-intoxicating-samosa-chandausi-news-mbd439715990","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल तक बनाया हवस का शिकार: नशीला समोसा खिलाकर जीजा-साले ने युवती से किया दुष्कर्म, बना ली वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल तक बनाया हवस का शिकार: नशीला समोसा खिलाकर जीजा-साले ने युवती से किया दुष्कर्म, बना ली वीडियो
Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
सार
आरोपी पिछले एक साल से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
युवती को नशीला समोसा खिलाकर जीजा-साले ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करते रहे। आरोपियों की धमकी से परेशान युवती ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस बताया कि करीब एक साल पहले पास के गांव कोकावास निवासी जान मोहम्मद ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया था। घर पर जान मोहम्मद का मौसेरा साला हारून निवासी नदेरी थाना इस्लामनगर जिला बदायूं भी था। आरोप है कि वहां उन्होंने धोखे से उसे नशीला समोसा खिला दिया। बेहोशी की हालत में दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
आरोपी पिछले एक साल से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण रहे। युवती ने आरोपियों की धमकी और शोषण से परेशान होकर थाना कुढ़फतेहगढ़ को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले जान मोहम्मद, हारून के खिलाफ धारा संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन