फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brother had killed the married woman

भाई ने की थी विवाहिता की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
brother had killed the married woman
संभल। रजपुरा थाना पुलिस ने युवती की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या विवाहिता के प्रेेमी ने नहीं बल्कि उसके सगे भाई ने की थी। पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। जिसमें हत्या के दौरान की रिकॉर्डिंग है। यह हत्या प्रेम-प्रसंग से खफा होकर की गई थी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बहजोई कार्यालय में खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर की सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज के नजदीक युवती का शव मिला था। जिसकी पहचान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी अब्दुलहई निवासी रामेश्वर की 21 वर्षीय बेटी सुधा के रूप में हुई थी। मौके पर पहुंचे रामेश्वर ने पुलिस तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी की शादी बदायूं के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। मायके आई बेटी को गांव भीकमपुर जैनी निवासी युवक बहला फुसलाकर 19 मई 2021 को ले गया था। उसने ही हत्या कर शव झाड़ियों में डाल दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन के दौरान विवाहिता के भाई अमित कुमार पर शक गहरा गया। पूछताछ करने पर शक यकीन में बदल गया। मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग मिली जिसमें युवती की हत्या के दौरान की चीखे रिकॉर्ड की गई हैं। पुलिस ने इस रिकॉर्डिंग के बाद सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन युवक के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर को गांव बुलाया था और युवक के साथ न रहने की बात कही थी, लेकिन वह प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। 22 नवंबर को जब वह युवक के पास जाने के लिए घर से निकली तो उसको बाइक पर बैठाकर मेहुआ हसनगंज के नजदीक ले गया। जहां तमंचे से पहले सिर पर हमला किया और बाद में रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व बाइक भी बरामद की है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed