फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brother cheated his sister and grabbed the house

Sambhal News: भाई ने बहन के साथ धोखाधड़ी करमकान हड़पा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
brother cheated his sister and grabbed the house
चंदौसी। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी महिला ने अपने परिचितों के साथ कोतवाली पहुंची और अपने भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। महिला ने बताया कि उसके भाई ने धोखाधड़ी करके उसकी संपत्ति अपने नाम करा ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी महिला मधु जैन पत्नी नरेश कुमार का आरोप है कि उसका एक मकान संभल गेट में है। जिसके बराबर उसका भाई पारस जैन भी रहता है। आरोप है कि महिला के भाई ने धोखाधड़ी करके अपनी बहन के हस्ताक्षर कराकर मकान अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर महिला ने अपने भाई के विरुद्ध लगभग एक वर्ष पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद भी पुलिस ने जांच करने के नाम पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि महिला कई बार कोतवाली के चक्कर लगा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पवांर ने कहा कि जांच अधिकारी से संपर्क कर शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed