फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother bites and kills elder brother

नशे को लेकर हुए विवाद में दिव्यांग भाई ने बड़े भाई को गड़ासे से काटकर मौत की घाट उतारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brother bites and kills elder brother
संभल। नशे को लेकर हुए विवाद के बाद एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग छोटे भाई ने बड़े भाई की शुक्रवार की देर रात किसी समय गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। यह हत्या नखासा थाना क्षेत्र के गांव रिठाली में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दीपक कुमार उर्फ टीटू (24) पुत्र इंद्रपाल को उसके छोटे भाई आकाश ने शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की देर रात कहासुनी हुई। माता-पिता ने समझा-बुझाकर दोनों भाइयों का मामला शांत करा दिया और वह पशुशाला में सोने के लिए चले गए। रात को किसी समय दीपक कुमार पर उसके छोटे भाई ने गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी का कहना है कि उसका बड़ा भाई नशे का आदि था। माता-पिता और बहन से लड़ता था। इसी बात को लेकर विवाद होता था। इसलिए हत्या कर दी। मृतक की पत्नी रेखा ने आरोपी देवर आकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। पत्नी व परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता और भाई-बहन को घर में नहीं रहने देता था भाई
संभल। गांव रिठाली में सगे छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे पारिवारिक समस्या निकल कर आ रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसके माता-पिता, बहन और वह पशुशाला में रहते हैं। मजदूर पेशा भाई ने घर से बाहर निकाल दिया था। बरसात के दिनों में भी घर में नहीं आने दिया। दिव्यांग भाई ने बताया कि जब वह शुक्रवार की शाम भोजन कर रहा था तो उसके बड़े भाई ने नशे की हालत में भोजन की थाली को लात मारी थी। गाली गलौज भी की थी। उसी समय हत्या करने की ठान ली और रात के समय हत्या कर दी।
जींस पर खून के छींट से पकड़ा गया दिव्यांग आरोपी
संभल। दीपक कुमार उर्फ टीटू की हत्या उसके छोटे भाई आकाश ने कर तो दी लेकिन हत्या के बाद वह घटना को छिपाने का प्रयास भी करने लगा। रात को हत्या करने के बाद नहाया और खून से सनी शर्ट को छिपा दिया। दूसरी शर्ट पहन ली। जब घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो छानबीन की गई। इस दौरान पुलिस ने दिव्यांग आकाश के जींस पर खून की छींटें देखीं और शक हो गया। इसके बाद जब पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।

ग्रामीण और परिजनों को नहीं था यकीन कि आकाश ने कही होगी हत्या
संभल। एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग आकाश शारीरिक रूप से भी ज्यादा मजबूत नहीं है। जब दीपक कुमार उर्फ टीटू का शव उसके परिजनों ने शनिवार की सुबह खून से लथपथ देखा तो एक बार में लगा कि बदमाशों ने हत्या कर दी है। क्योंकि आकाश पर किसी का शक नहीं गया। आकाश दिव्यांग होने के साथ ही सही से बोल भी नहीं सकता है। जब ग्रामीण और परिजनों को पता चला कि आकाश ने हत्या की है तो सभी सुनकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed