फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broom being installed by girls in school

स्कूल में बालिकाओं से लगवाई जा रही झाड़ू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Broom being installed by girls in school
परिषदीय स्कूलों में लाख कोशिशों के बावजूद व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं। शासन स्तर से इन स्कूलों में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। इसके बावजूद कभी अध्यापकों की लापरवाही तो कभी अव्यवस्थाएं सामने आ ही जाती हैं।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक के मुकटपुर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सुबह 9 बजकर दस मिनट बजे बालिकाओं से झाडू़ लगवाई जा रही थी। प्रधानाध्यापक रामू तिवारी स्वयं बच्चों से विद्यालय में सफाई करा रहे थे। उनसे पूछा गया कि सफाईकर्मी नहीं आता है। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि विद्यालय में छात्र ही अपने आप साफ-सफाई करते हैं। सफाईकर्मी की व्यवस्था बहुत समय से नहीं है। इसके अलावा अन्य स्टॉफ भी गायब था। उनके बारे में पूछा तो बताया गया कि वह आते ही होंगे। सुबह 9 बजकर 20 मिनट बजे तक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक कपिल कुमार और शिक्षामित्र शिवराज सिंह नहीं पहुंचे थे। दो बालिका हाथ में झाडू़ लेकर विद्यालय परिसर को साफ कर रही थीं, जबकि कुछ बच्चे इधर उधर भटक रहे थे। विद्यालय में बालिकाओं से झाड़ू लगवाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाकर साफ-सफाई कराना गलत है। अगर ऐसा है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अध्यापकों के लेट पहुंचने का कारण भी पूछा जाएगा। -देवेद्र कुमार सिंह, बीईओ रजुपरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed