फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broken high tension line wire, power supply could not be found even after 48 hours

टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, 48 घंटे बाद भी नहीं मिल पाई विद्युत सप्लाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Broken high tension line wire, power supply could not be found even after 48 hours
सरायतरीन। शनिवार की सुबह बरसात के साथ तेज हवा से टूटी हाईटेंशन लाइन 48 घंटों बाद भी हाईटेंशन लाइन ठीक नहीं हुई है। जिससे करीब 200 परिवारों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन दो दिन बाद भी विद्युत विभाग ने सही नहीं कराई है। बिजली न आने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। ग्रामीणों को पशु चोरी की घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत भुगतान भी जमा किया हुआ है। लेकिन उसके बाद भी विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। बिजली न आने से पीने के पानी की समस्या भी बनी हुई है। मोबाइल, इंवर्टर और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी शोपीस बन गए हैं। लाइन टूटने से लगभग 200 परिवारों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द ही बिजली सुचारू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

-------------------------
कोट
हाईटेंशन लाइन टूटने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। अवर अभियंता से जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार, एसडीओ, सब डिवीजन पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed