{"_id":"6a74f27a590150230f04279e","slug":"bricks-and-stones-pelted-at-closed-school-teachers-and-students-shocked-upon-opening-it-in-the-morning-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131593-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बंद स्कूल पर बरसे ईंट-पत्थर, सुबह खुला तो चौक गए शिक्षक व छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बंद स्कूल पर बरसे ईंट-पत्थर, सुबह खुला तो चौक गए शिक्षक व छात्र
विज्ञापन
बबराला। नगर के मोहल्ला कल्लू नगला स्थित सीताराम स्मारक स्कूल में बंदी के दौरान ईंट-पत्थर फेंकने की घटना से बृहस्पतिवार की सुबह अफरातफरी मच गई। विद्यालय खुलने पर परिसर में बड़ी संख्या में ईंट-पत्थर के टुकड़े बिखरे मिले। यह देखकर प्रधानाचार्य, स्टाफ और स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं हैरान रह गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रधानाचार्य सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद सफाईकर्मी परिसर की सफाई कर स्कूल बंद कर चली गई थीं। बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय खुलने पर परिसर में बड़ी संख्या में ईंट-पत्थर पड़े मिले, जिससे आशंका जताई गई कि बंद विद्यालय को निशाना बनाकर पथराव किया गया है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर घटना का समय बुधवार शाम करीब चार बजे का सामने आया।
हालांकि फुटेज में पथराव करने वाले लोग स्पष्ट दिखाई नहीं दिए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। जांच के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा दो में पढ़ने वाले कुछ छात्रों के घर विद्यालय से सटे हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बच्चे अपनी छत से विद्यालय की छत पर पहुंच गए और वहां पड़े ईंट-पत्थरों को नीचे स्कूल परिसर में फेंक दिया। थानाध्यक्ष लवनीश कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।