फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brick kiln running without NOC and royalty closed, bricks also confiscated

Sambhal News: एनओसी और रॉयल्टी बिना चल रहा ईंट भट्ठा बंद कराया, ईंंटें भी जब्त कीं

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln running without NOC and royalty closed, bricks also confiscated
संभल। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बेनीपुर चक गांव पहुंचकर एनओसी और रॉयल्टी बिना चल रहे ईंट भट्ठे को बंद करा दिया है। मौके पर रखीं 3 लाख ईंटें भी जब्त कर ली गईं हैं। एसडीएम ने बताया कि भट्ठे में जल रही आग को फायर विग्रेड ने बुझा दिया है और जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन

बिना रॉयल्टी और एनओसी के मामले में बेनीपुर चक स्थित खंडसारी ईंट उद्योग पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार भी इस भट्ठे को बिना रॉयल्टी और प्रदूषण के ही मजदूरों को बंधक बनाकर भट्ठे को संचालित किया जा रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी मनीष बंसल से की थी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम विनय मिश्रा, खनन अधिकारी मोहम्मद हलीम, अग्निशन अधिकारी बाबूराम सिंह थाना प्रभारी संत कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर भट्ठा संचालक से रॉयल्टी व प्रदूषण की एनओसी दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं दिखा सके। इसके बाद एसडीएम ने फायर विग्रेड से पानी डलवाकर आग को बुझवाया। इसके साथ ही जेसीबी से ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की गई। एसडीएम ने ईंटों को जब्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed