फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bpj leaders meet to dm on crime matter

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने एसपी पर लगाया हत्या का षडयंत्र का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bpj leaders meet to dm on crime matter
बहजोई में जिलाधिकारी से शिकायत करते भाजयुमो के पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। सोमवार की रात शहर के दो ट्रांसपोर्टर्स के कार्यालयों पर जाकर हंगामा करने, रंगदारी मांगने आदि के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। वहीं दूसरी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल आदि के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात करके जिले के पुलिस अधीक्षक, एक सीओ पर खनन माफियाओं के साथ मिलाकर हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान सहित उनके 21 साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद शहर कोतवाली पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है। ट्रांसपोर्टर मुंसिफ के कार्यालय के निकट ओएलएफ में जाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में भाजयुमो के पदाधिकारियों की गाड़ियां दिख रही है। कुछ शोर शराबा भी सुनाई दे रहा है। इधर, भाजयुमो के पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने से भाजपा में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल की अगुवाई में डा.विशाल चौहान सहित कई कार्यकर्ता जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से मिले। उन्होंने एक प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद व सीओ कृष्णकांत सरोज पर राजनीतिक विरोधियों, खनन माफियाओं से हमसाज होकर हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक भाजपाइयों ने अपने उत्पीड़न की बात जिलाधिकारी को बताई। देर रात तक वार्ता चल रही थी। इसमें राजेश शंकर राजू, भुवनेश राघव, अवधेश वार्ष्णेय, सुशील ठाकुर, मोहित, ललित मोहन शर्मा आदि शामिल रहे। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी पहुंच गए।

-जो तहरीर मिली है, उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, निष्पक्ष जांच होगी। कानून के ऊपर कोई नहीं है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा, वह चाहे कोई भी हो। किसी के साथ अन्याय या पक्षपात नहीं किया जाएगा। -यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed