{"_id":"65ff542b05ea4008ac0636b4","slug":"boycotted-evaluation-at-three-centers-in-protest-against-teachers-murder-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-108708-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिक्षक की हत्या के विरोध में तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिक्षक की हत्या के विरोध में तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का किया बहिष्कार
Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। राजकीय शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुजफ्फरनगर में हुई शिक्षक की हत्या के विरोध में तीन केंद्रों पर दोपहर तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। डीआईओएस से वार्ता पर शिक्षक के हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संभल जिले में पांच केंद्राें पर यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। हाल ही में मुजफ्फरनगर में मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड परीक्षा की काॅपी पहुंचाने गए शिक्षक की पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षकों ने हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई, इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई, आचार्य मुक्तेश रहीस हकीम सरस्वती इंटर कॉलेज संभल पर शनिवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। दोपहर तक शिक्षक एकत्र रहे। उन्होंने डीआईओएस से वार्ता की। वक्ताओं ने कहा कि आगे से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं को ट्रक से ले जाने पर शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। जिससे भविष्य में ऐसी अपराधिक घटनाएं न हो। हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। दोपहर के बाद शिक्षकों ने मूल्यांकन का कार्य किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहित कुमार सक्सेना, मनोज रस्तोगी, जिला मंत्री मंगेश वार्ष्णेय, वेदप्रकाश यादव, डॉ. सौरभ कांत, मुनीश शर्मा, धनंजय राघव, इंद्रजीत आदि रहे।