फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   boy made objectionable video of teenager in a love trap then by blackmailing accused gang-raped along with fri

बदनाम हुआ इश्क: पहले खुद फिर दोस्तों से कराया दुष्कर्म, अक्सर करता था ये मांग, हैवानों ने दिए गहरे जख्म

Thu, 04 Aug 2022 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 09:44 PM IST
सार

गांव के ही एक युवक योगेश ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी आए दिन उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन
boy made objectionable video of teenager in a love trap then by blackmailing accused gang-raped along with fri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाई। फिर उसे ब्लैकमेल करके घर से जेवर व नकदी मंगवा ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी को दिल्ली ले गया और अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक युवक योगेश ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी आए दिन उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से रुपये व आभूषण मंगवाते रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक अगस्त को आरोपी योगेश ने अपने मोबाइल से घर के मोबाइल नंबर पर कॉल करके बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी घर से 30 हजार रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये के सोने के जेवर, 20 हजार रुपये के चांदी के जेवर लेकर चली गई। वहां से आरोपी उसे इलाहाबाद व दिल्ली ले गया। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। काफी तलाश करने पर बेटी का कोई पता नहीं चला। ढूंढ़ने पर तीन अगस्त को बेटी गजरौला में मिली। 

विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि आरोपी योगेश व गांव के ही उसके साथी सोनू ने कई बार उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गांव के ही योगेश व सोनू के खिलाफ पोक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म के मामले रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।

किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। -दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed