फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bow your head in the court of God for the safety of the country

Sambhal News: मुल्क की सलामती के लिए बारगाहे इलाही में झुके सिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bow your head in the court of God for the safety of the country
संभल। जिले में बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज संभल की मुख्य ईदगाह समेत सरायतरीन, सिरसी, असमोली, ओबरी, मढ़न में तय स्थानों पर पढ़ी गई। इस दौरान मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ में हजारों हाथ उठे। नमाज के मद्देनजर डीएम, एसपी केके बिश्नोई संभल की मुख्य ईदगाह पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

संभल की मुख्य ईदगाह पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। जबकि सरायतरीन की कोटला स्थित ईदगाह पर सुबह सात बजे नमाज अदा की गई थी। संभल की ईदगाह पर इमाम ईदगाह ने बकरीद का त्योहार क्यों मनाया जाता है, इस पर खिताब किया।
विज्ञापन

इमाम ने कहा कि बकरीद नबी हजरत इब्राहीम की सुन्नत है। कुर्बानी का मकसद सिर्फ जानवरों की कुर्बानी नहीं, बल्कि अपनी इच्छाओं की भी कुर्बानी देना है। बताया कि नबी अपने बेटे को अल्लाह ताला की रजा के लिए कुर्बान करने जा रहे थे, यह असल अल्लाह ताला को खूब पसंद आया। इसी बीच अल्लाह के हुक्म से बेटे की जगह दुम्बा लिटा दिया गया। कहा कि खुदा के हुक्म के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। लेकिन इससे पहले हमें अपने अंदर फैली बुराइयों को दूर करना होगा। कहा कि हम सबको मिलजुलकर रहना चाहिए। कुर्बानी के समय कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
सुबह से ही दौड़ीं टीमें, ड्रोन से कराई निगरानी
संभल। बकरीद पर पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें सुबह से ही सक्रिय हो गईं। ईदगाह समेत मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई। ड्रोन से भी निगरानी की गई। डीएम-एसपी ने मुख्य ईदगाह का भ्रमण कर ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि बनाए रखी। ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को ब्रीफ कर निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया था। इस दौरान एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ संभल कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, ईओ मणिभूषण तिवारी आदि रहे। संवाद

00000
नमाजियों पर फूल बरसाकर सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया
सिरसी। नामित सभासद अनिल श्रीमाली ने सिरसी की ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के ऊपर फूल बरसाए। सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इधर, संभल की मुख्य ईदगाह में भी सईद अख्तर इसराइली ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान रमेज राजा, मो. कामिल, मो. वसीम, शानू अंसारी, बाबर रजा, जाहिद हुसैन, फैसल, नईम आदि रहे। सिरसी में ईदगाह मोहल्ला गर्बी पर मौलाना हसीन अख्तर ने, ईदगाह मोहल्ला शर्की सादात में मौलाना मीसम अब्बास ने, ईदगाह बिलारी रोड पर मौलाना सादिक ने, मस्जिद हिलाल में मौलाना गजनफर अब्बास जैदी ने, सुन्नी जामा मस्जिद में कारी मोहम्मद नूरी ने नमाज अदा कराई। साथ ही मस्जिद काबा ए सानी, मस्जिद इमाम रजा, मोहम्मदी मस्जिद, मस्जिद जहरा में नमाज अदा कराई। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क व कोम की तरक्की के लिए दुआ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed