फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Both hands of the youth were cut off by thresher

Sambhal News: गेहूं निकासी के दौरान थ्रेशर से युवक के दोनों हाथ कटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Both hands of the youth were cut off by thresher
चंदौसी। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव मितरौली में बृहस्पतिवार शाम थ्रेशर से गेहूं निकालते समय युवक के दोनों हाथ मशीन में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।। जहां चिकित्सक को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम थाना इस्लामनगर के गांव मतरौली निवासी पेपेंद्र कुमार ट्रैक्टर से अपनी थ्रेशर लेकर गांव के ही एक किसान के खेत में उसके गेहूं निकालने गया था। जहां गेहूं निकालते समय उसके दोनों हाथ थ्रेशर में आ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर आ गए और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने उसे चंदौसी के सुभाष रोड के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक को उसके दोनों हाथ काटने पड़े। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी नौ महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed