फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Boiler worship in Rajpura DMM Sugar Mill

रजपुरा डीएमएम शुगर मिल में हुआ बॉयलर पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Boiler worship in Rajpura DMM Sugar Mill
तहसील क्षेत्र की रजपुरा चीनी मिल ने पेराई सत्र 2022-23 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को चीनी मिल का विधि विधान से बॉयलर पूजन संपन्न हुआ। मिल प्रशासन ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

डीएमएम शुगर मिल रजपुरा में मंगलवार को पेराई सत्र से पहले बॉयलर पूजन किया गया। बॉयलर हाउस में आचार्य पं शिवभक्त शर्मा व पं देवेद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजन संपंन कराया। इसके बाद हवन यज्ञ आयोजित किया गया। ईश्वर से मिल की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। मुख्य यजमान की भूमिका मिल उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने निभाई। इस दौरान उप महाप्रबंधक प्रशासन राजन दीक्षित, आईआर अभय शर्मा, उप महाप्रबंधक इंजीनियरिंग सुधीर त्यागी, उप महाप्रबंधक प्रोडक्शन विवेक यादव, उप महाप्रबंधक एचआर संजीव कुमार, उप महाप्रबंधक लेखा विवेक ढाका, पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, आकाश ठाकुर, वसीम खान, शैलेंद्र, महावीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed