{"_id":"6aff460ed0024fc0740cc584","slug":"body-of-young-dancer-found-on-bed-in-room-murder-suspected-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-143425-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डांसर युवक का शव कमरे में बेड पर मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डांसर युवक का शव कमरे में बेड पर मिला, हत्या की आशंका
Fri, 20 Nov 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी में एक डांसर युवक का शव उसके घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। युवक घर में अकेला रहता था और कमरा बाहर से बंद था। शव से तेज बदबू आ रही थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
युवक की भाभी विमलेश मंगलवार को अपने बेटे के साथ मायके गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे लौटने पर उन्होंने कमरे पर बाहर से ताला लगा देखा। दूसरी चाबी से ताला खोलकर अंदर देखने पर उन्हें देवर दीपक (20) का शव बेड पर मिला। शव देखकर वह चीख पड़ीं, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप चौधरी पुलिस टीम और फॉरेंसिक यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कमरे में बाहर से ताला लगा होना और युवक का अकेले रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शरीर पर चोट के निशान हैं या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से उंगलियों के निशान समेत अन्य नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक दीपक के पिता कीर्तन और माता चंद्रवती का करीब 8 वर्ष पहले निधन हो चुका है। मकान में दो कमरे बने हैं। एक कमरे में दीपक अकेला रहता था, जबकि दूसरे भाई संतोष उनकी पत्नी विमलेश और एक बेटा रहता है। मृतका की भाभी ने बताया कि उनके पति राजस्थान के जयपुर में टेंट स्टाल पर काम करने एक सप्ताह पहले गए थे। मंगलवार को मायके में शादी थी, वह वहां चली गई थी। इस दौरान देवर ने टीवी देखने को कमरे की चाबी मांग ली, एक चाबी भाभी देवर को देकर चली गईं।
0000
तीन साथी डांसर, ब्यूटी पार्लर संचालिका हिरासत में
लोगों का कहना है अगर घर में दीपक अकेला था, फिर बाहर से ताला किसने लगाया और उसकी मौत कैसे हुई है। यह सवाल लोगों के जेहन में घूम रहा है। साथी तीन डांसर और एक ब्यूटीपार्लर संचालिका को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस का कहना है मृतक की भाभी ने बाहर से कमरे का ताला लगा होने की बात कही है। उसी क्रम में पूछताछ कर बाहर से कमरे का ताला लगाने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रहे है।