फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Boarding the train from Kharkiv leaves for Lviv City

खारकीव से छात्रों का दल ट्रेन से लवीव सिटी हुआ रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Boarding the train from Kharkiv leaves for Lviv City
यूक्रेन के शहर खारकीव में चंदौसी का छात्र अपने साथियों के साथ फंसा है। जबकि परिजन छात्र के सकुशल लौटने की दुआएं मांग रहे हैं। मंगलवार को छात्र अल फहाद अपने साथियों के साथ खारकीव से ट्रेन से लवीव सिटी के लिए रवाना हुआ है। छात्र अल फहाद के पिता मोहम्मद फहाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसे पुत्र से बात हुई थी। उसने बताया कि रूस द्वारा खारकीव में लगातार हमले किए जा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे छात्रों का दल खारकीव से ट्रेन से लवीव सिटी को रवाना हुआ है। लवीव सिटी यूक्रेन के बार्डर पर स्थिति है। यहां पहुंचने के बाद ही आगे जाने की जानकारी हो सकेगी। मोहम्मद फहाद ने बताया कि उनके पुत्र का मोबाइल ट्रेन में चढ़ते समय भीड़भाड़ होने पर गिर गया। अब वह अपने दोस्तों के मोबाइल से परिजनों से बात कर रहे हैं। रूस द्वारा लगातार हमले करने से परिजनों में खौफ का माहौल है। छात्र ने अपने पिता से बात करते समय बताया कि ट्रेन लवीव सिटी कब पहुंचेगी। इसका कोई सही जानकारी नहीं है। लवीव सिटी पहुंचने के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव घोंसली राजा निवासी छात्र यूक्रेन के शहर किरोवोग्रहेड डोनेटस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करा है। यूक्रेन व रूस के बीच हुए युद्ध से पहले 25 फरवरी को छात्र से फ्लाइट पकड़ ली। 26 फरवरी को छात्र अपने घर पहुंच गया। छात्र के घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव घोंसली राजा निवासी रामबाबू सिंह यादव का पुत्र विकास यादव यूक्रेन में एमबीबीएस की पांचवीं वर्ष का छात्र है। जबकि छात्र गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी का भतीजा है। छात्र विकास यादव ने बताया कि उसकी 25 फरवरी को यक्रेन से फ्लाइट थी। उसने बताया कि एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ने के 15 मिनट के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से हमला कर दिया। हमले की खबर टीवी पर देखने के छात्र के परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने छात्र विकास यादव से संपर्क किया तो पता चला कि वह वापस लौट रहा था। विकास यादव 26 फरवरी को अपने घर पहुंच गया। छात्र के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। छात्र के वापस लौटने पर रिश्तेदार व परिचित मिलने पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, पानवती, अखिलेश यादव, सुदेश यादव, नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन व रूस की लड़ाई के बीच गुन्नौर का छात्र सलमान फंसा हुआ है। सलमान के पिता नोशे अली ने बताया कि मोबाइल पर सलमान से बात हुई, तो उसने बताया कि सोमवार की रात सभी छात्र बंकर में भेज दिया गया था। मंगलवार की सुबह भारतीय छात्रों को बस द्वारा रोमानिया भेजा गया है। सभी रात मंगलवार रात तक रोमानिया पहुंच जाएंगे। बस पर भारतीय तिरंगा झंडा लगाया गया है। जिससे कोई बस पर हमला न कर सके। सलमान के पिता ने नोशे अली ने बताया कि रोमानिया से छात्रों को हवाई जहाज से भारत लाया जाएगा। क्योंकि भारत सरकार ने एयरलाइंस की व्यवस्था की है। रोमानिया में भारतीय छात्रों को बिना वीजा व परमिट के भी अपनी सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उनका पुत्र घर वापस आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed