{"_id":"677c2f181f772d91d004be15","slug":"board-exam-you-will-have-to-show-another-identity-card-along-with-the-admit-card-chandausi-news-c-204-1-chn1001-116604-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : प्रवेशपत्र के साथ अन्य एक पहचानपत्र भी दिखाना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : प्रवेशपत्र के साथ अन्य एक पहचानपत्र भी दिखाना पड़ेगा
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी। साथ ही इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा एक से आठ फरवरी तक होंगी। इस बार परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ साथ अपार आईडी या पैन कार्ड भी दिखाना होगा। तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त व 237 वित्त पोषित विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के हाईस्कूल के लगभग 26,781 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 23,414 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक समाप्त हो जाएंगी। जिसके लिए 77 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं। कार्यवाहक बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का प्रवेशपत्र स्कूलों के साथ- साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगा। जिसे छात्र- छात्राएं डाउनलोड कर सकते हैं।
यह निर्देश सिर्फ संस्थागत विद्यार्थियों के लिए हैं। बताया कि लिखित आदेश की प्राप्ति नहीं हुई है। लेकिन जानकारी मिली है कि इस बार प्रवेशपत्र दिखाकर रेग्युलेर या प्राइवेट फार्म भरने वाले विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में दाखिल नहीं हो पाएंगे। प्रवेशपत्र के साथ उन्हें अपार आईडी या अन्य पहचानपत्र भी परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड या पैन कार्ड के विकल्प दिखाना पड़ेगा।