फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Blackbuck injured by dog attack

कुत्तों के हमले से काला हिरन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Blackbuck injured by dog attack
कुढ़फतेहगढ़ के गांव दियौरा खास में ग्रामीण के घर में घायल काला हिरन - फोटो : CHANDAUSI
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के दियौरा खास गांव के जंगल में बुधवार दोपहर काले हिरन पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए भागा काला हिरन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। किसान घायल हिरन को घर ले गया। साथ ही घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन रक्षक घायल हिरन को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दियौरा खास गांव के जंगल में एक काला हिरन घूम रहा था। तभी आवारा कुत्तों का झुंड उसके पीछे लग गया। हिरन ने खुद को कुत्तों से बचने का प्रयास किया, इस बीच कुत्तों के झुंड ने उसे दबोच लिया। कुत्तों के झुंड ने हमलाकर हिरन को काटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान हिरन ने हिम्मत नहीं हारी, और बचाव के लिए सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में कूद गया। हिरन की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान सोमपाल दिवाकर, जोगराज मौर्य, सचिन यादव हाथ में डंडे लेकर दौड़े। किसानों के प्रयास से हिरन की जान बची। किसान घायल हिरन को घर ले गए। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर बाद वन रक्षक सुरेश चंद्र शर्मा दियौरा खास गांव पहुंचे। साथ ही हिरन को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार कराने के बाद वन रक्षक हिरन को ग्रामीणों को देखभाल के लिए सुपुर्द कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed