{"_id":"6080832d8ebc3e7c19187b28","slug":"black-marketing-in-sambhal-chandausi-news-mbd387047625","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के संशय से व्यापारियों शुरू की मादक पदार्थों की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के संशय से व्यापारियों शुरू की मादक पदार्थों की कालाबाजारी
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज नगर में धड़ल्ले से चल रही गुटका, पान मसाला, सिगरेट आदि पर कालाबाजारी को रोकने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगने के आदेश के बाद कुछ जमाखोर व्यापारियों ने पूर्ण लॉकडाउन लगने के संशय को देखते हुए गुटका, पान मसाला, बीड़ी सिगरेट आदि पर कालाबाजारी शुरू कर दी। पिछले वर्ष लॉकडाउन लगने पर भी तंबाकू पदार्थों पर जमकर कालाबाजारी की गई थी। वर्तमान में पांच रुपये कीमत की गुटखा को सात रुपये और दस रुपये कीमत वाले को 13 रुपये का बेचा जा रहा है।
नागरिक अधिक मूल्य में गुटखा आदि खरीदने को मजबूर हैं। जमाखोर व्यापारी इस स्थिति का फायदा उठाकर अनुचित तरीके से धन अर्जित करने में लगे हैं। आम आदमी इन्हें अधिक कीमत पर खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन
व्यापार मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से ऐसे जमाखोर व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करने व जांच कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध रासुका लगाने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि अवैध धन कमाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई एक मिसाल बन जाए और कोई आगे इस तरह की कालाबाजारी न कर सके। पत्र भेजने वालों में नगराध्यक्ष अंकुर शर्मा, संतोष कुमार, शरद शर्मा, बब्बू, सौरभ अग्रवाल, अंकित वार्ष्णेय, वरुण गुप्ता, विक्की राइन, अजीत ठाकुर, नितिन माल्या, विकास कुमार, प्रवीन व्यास, अनिल गुप्ता, राहुल अग्रवाल आदि शामिल हैं।