फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU workers show black flags to BJP MLAs in protest

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिखाए भाजपा विधायकों को काले झंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
BKU workers show black flags to BJP MLAs in protest
धनारी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांव कनुआ नगला में आए भाजपा के हसनपुर से विधायक व गुन्नौर विधायक का गांव भागनगर में काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव कनुआ नगला में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव पहुंचे थे। इस दौरान गांव भागनगर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दोनों विधायकों को काले झंडे दिखाकर विरोध किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसान पिछले दस माह से दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की सुनने की तैयार नहीं है। जिससे हर गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक वे विरोध करते रहेंगे। इस दौरान वीरेश यादव, कुंवर पाल यादव, अंकित यादव, अमर सिंह राजपूत, राकेश यादव, रामवीर सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed