फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU stopped the construction work of Ganga Expressway

Sambhal News: भाकियू ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य रुकवाया

Thu, 01 Feb 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 01 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
BKU stopped the construction work of Ganga Expressway
संभल। क्षेत्र के गांव भटौला में गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की मांग के लिए चल रहा भाकियू असली का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने धरनास्थल के आसपास हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। निर्माण कार्य रुकने पर गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे कुछ प्रतिनिधि पहुंचे और किसानों से वार्ता की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व कर रही भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आसपास के काम को रूकवाया गया है। यदि इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे सभी वाहनों और कार्य को रुकवाया जाएगा। किसी भी तरह का कार्य मौके पर नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के लोग मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम से फोन पर संपर्क हुआ है। उनका कहना है कि जल्द समाधान कराएंगे। इस दौरान संजीव गांधी, दिलशाद, जयवीर सिंह यादव, रामकिशन, गनपत, विनोद, मोहम्मद हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed