फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU raised the issues of farmers by protesting

Sambhal News: भाकियू ने प्रदर्शन कर उठाए किसानों के मुद्दे

Fri, 31 Jan 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 31 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
BKU raised the issues of farmers by protesting
संभल ब्लॉक परिसर में धरना देते भाकियू बीआरआरएस के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
संभल।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) की ओर से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक संभल में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुज कुमार को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार आम जनहित में सराहनीय कार्य कर रही है, लेकिन जिला स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जबकि अपात्र लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

मिंकू चौधरी ने कहा कि जल मिशन योजना में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए। किसान नेताओं ने गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नायब तहसीलदार अनुज कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, एपीओ ब्लॉक कुलदीप सिंह, एसडीओ विद्युत, राजीव कुमार, विभूति सिंह, सचिन चौधरी, अमृत्य सिंह, पूर्ति निरीक्षक सजन लाल गुप्ता, योगेश कुमार, अंकित अवस्थी आदि अधिकारी उपस्थित हुए। जिन्होंने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर धरना खत्म कर दिया गया। इस दौरान सुभाष चाहल, अनमोल कुमार, डॉ.वसीम, प्रवेंद्र यादव, कन्हैया प्रजापति, नितिन कुमार, संदीप कुमार, संतोष सिंह, रजा हुसैन, आरिफ हुसैन, नरेश कुमार, असलम, सुखपाल गुर्जर, मुनेश देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed