{"_id":"585ae1a44f1c1b501ae3904a","slug":"bku-neta-ne-gantantra-diwas-pr-atmdah-ki-dhamki","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता ने गणतंत्र दिवस पर आत्मदाह करने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता ने गणतंत्र दिवस पर आत्मदाह करने की धमकी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाख प्रयासों के बावजूद वह इसे रोक नहीं पा रहे है। भाकियू नेता ने परेशान होकर गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
बहजोई के मुहल्ला आर्य समाज रोड निवासी शंकर लाल शर्मा तहसील के गांव रंपुरा में तीन एकड़ भूमि है। शंकर सिंह के अनुसार उस जमीन पर काफी समय से हाईकोर्ट में वाद विचाराधीन है। जमीन पर न्यायालय ने स्थगन आदेश भी दे रखा है।
इसके बाद भी प्रशासन भूृमि पर बिजली घर का निर्माण करा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर अवगत कराया है कि बिजली विभाग पुलिस प्रशासन की मिली भगत से जमीन पर बिजलीघर का निर्माण करा कर मानसिक उत्पीडन कर रहा है। निर्माण कराकर बिजली विभाग व प्रशासन न्यायालय की अवमानना कर रहा है। शंकर शर्मा ने चेतावनी दी है कि वह मजबूर होकर 26 जनवरी को झंडारोहण के समय कलक्ट्रेट के सामने आत्मदाह करेंगे। उन्होंने इस बारे में पत्र भेजकर राष्ट्रपति, राज्यपाल व थाना अध्यक्ष बहजोई को अवगत कराया है।