फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU Asli workers took out a candle march

Sambhal News: भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
BKU Asli workers took out a candle march
गुन्नौर। कस्बे के गांव ईसमपुर डांडा में मंगलवार शाम सात बजे करीब भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर एमएसपी कानून लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी लागू करने की मांग को अनसुना कर रही है। इसके लिए बीते 28 दिनों से पंजाब -हरियाणा बार्डर पर आमरण अनशन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम भाकियू असली के पदाधिकारियों ने गांव ईसमपुर डांडा में कैंडल मार्च निकालकर एमएसपी कानून लागू करने की मांग की। संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि एमएसपी लागू करने को लेकर पंजाब- हरियाणा बार्डर पर सरदार जगदीप डल्लेबाल बीते 28 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। इससे उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। जबकि किसान वर्षों से एमएसपी लागू करने की मांग सरकार से कर रहा है। बताया कि एमएसपी लागू होने से किसानों को अपनी फसलों के दाम तय करने का अधिकार मिलेगा। उनकी फसल बिचौलियों से बच जाएगी और किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्च निकालने वालों में महाराज सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, कुंवर मोनू यादव, सुरजीत, राजेश, महेश, प्रदीप, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed