{"_id":"66b1642f43da2105960320a4","slug":"bku-asli-surrounds-power-house-in-protest-against-power-cuts-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-113018-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली कटौती के विरोध में भाकियू असली ने घेरा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली कटौती के विरोध में भाकियू असली ने घेरा बिजलीघर
Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
संभल। भाकियू असली ने सोमवार को बिजली कटौती के विरोध में मुख्य बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाकियू ने शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति देने की मांग उठाई।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान भाकियू असली के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता नवीन गौतम को ज्ञापन देकर बताया कि संभल डिवीजन क्षेत्र से जुड़े बिजलीघरों से शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। यह शासन के आदेश का उल्लंघन है। पुरानी व जर्जर लाइनें भी परेशान कर रही हैं। इनसे हादसे हो रहे हैं। बताया कि जो ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उनकी क्षमतावृद्धि कराई जाए। ताकि किसानों को निर्बाध रूप से आपूर्ति मिल सकें। साथ ही विजिलेंस द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराई गई है, जो समय से बिल दे रहे हैं और उनके घरों में मीटर लगे हुए हैं। इस तरह की एफआईआर पर रोक लगाई जाए। इन समस्याओं का 11 जुलाई तक समाधान कराने की मांग की गई है। समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान मोहम्मद हफीज, जरीफुल, वसीम, जुल्फेकार, असरार, जावेद, संजीव गांधी, राजपाल सिंह आदि रहे।