फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJYM burnt effigy of Rahul Gandhi at Chandausi intersection

Sambhal News: भाजयुमो ने चंदौसी चौराहे पर फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sat, 21 Dec 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 21 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJYM burnt effigy of Rahul Gandhi at Chandausi intersection
संभल। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने चंदौसी चौराहे पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन पर संविधान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश करने और गृहमंत्री के प्रति अपशब्द कहने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी जिला महामंत्री सोनू चाहल के नेतृत्व में चंदौसी चौराहे पर पहुंचे थे। जहां प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले किया गया। कहा गया कि राहुल गांधी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को तोड़ मरोड़कर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह के प्रति अपशब्द बोल रहे हैं। यही नहीं, अमित शाह द्वारा भीमराव आंबेडकर के सम्मान में कहे गए शब्दों को गलत तरीके से आम जनता में पेश किया गया। इससे भाजपा युवा मोर्चा ही नहीं, बल्कि आम जनता में भी राहुल गांधी के प्रति रोष है। इस दौरान अरविंद प्रजापति, उमंग अग्रवाल, आराम सिंह यादव, वीरेश यादव, अनूप राघव, योगराज सिंह, बालमुकुंद शर्मा, यशपाल सिंह दक्ष, उदयवीर, योगेंद्र यादव, नीरज यादव, जुगल किशोर यादव, ललित मोहन शर्मा, अतुल भारद्वाज, अरविंद यादव, रोहित पवार, सुमित चौहान, रोविन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed