फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP workers donated blood on Prime Minister Modi's birthday

Sambhal News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान का महादान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers donated blood on Prime Minister Modi's birthday
चंदौसी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान ​शिविर में पहुंचीं राज्यमंत्री गुलाब देवी। स्रोत - फोटो : अमर उजाला
चंदौसी(संभल)। नगर के सीता रोड स्थित निजी अस्पताल व ब्लड बैंक में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया। शिविर में 22 स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। सर्वप्रथम जीवनदाता रक्तदाता संस्था के संस्थापक व्यापारी नेता अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने रक्तदान किया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बताया कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य जहां जरूरतमंदों की मदद करना है, वहीं रक्तदाताओं के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। रक्तदान करने से आपकी फिटनेस में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान आपके लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच का एक शानदार अवसर है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आलोक शाक्य, चंद्रसेन दिवाकर, शुभम पाठक, रित्विक सिंह, रतन वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, अंकित जैन, अभिनव शर्मा, सावन शर्मा, आशा गोस्वामी, उमेश चंद्र शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
बबराला में पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
बबराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर के चंदौसी रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपाइयों ने पूर्व भाजपा विधायक राजू यादव के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। जहां डॉ. सचिन सक्सेना चैरिटेबल ब्लड संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। करीब 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। पूर्व भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जहां सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिखर गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 30 यूनिट से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है। इस मौके पर विनय वार्ष्णेय, हर्षित गोयल, सोमवीर, पुलकित गोयल, मनोज यादव, वीरेश यादव सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed