फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP will work to win Scheduled Front candidates in the upcoming assembly elections

आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP will work to win Scheduled Front candidates in the upcoming assembly elections
संभल। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें राज्यमंत्री गुलाब देवी व बनियाखेड़ा ब्लॉक की प्रमुख सुगंधा सिंह शामिल होने पहुंचीं। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई इस बैठक का शुभारंभ राज्य मंत्री गुलाब देवी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर किया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। कहा कि हमें मोर्चा के अच्छे और मजबूत पार्टी की नीति पर चलने वाले पदाधिकारी मिले हैं। पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी ने कहा कि जिले की चारों सीटों पर कमल खिला कर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां पर छोटे से छोटा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से बड़ा नेता बन सकता है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह भारती ने कहा कि अब अनुसूचित जाति भाजपा में तेजी से जुड़ रही है। मोर्चा की पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारियां सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed