फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP will win more seats in 2022 than 2017 in assembly elections: BL Verma

विधान सभा चुनाव में 2017 से अधिक सीटें 2022 में जीतेगी भाजपा: बीएल वर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP will win more seats in 2022 than 2017 in assembly elections: BL Verma
बबराला/गुन्नौर/जुनावई। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के साथ गुन्नौर तहसील क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल शर्मा का जगह जगह स्वागत हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में विकास चल रहा है। प्रदेश में भाजपा 2017 से अधिक सीटें 2022 के विधानसभा चुनाव में जीतेगी।
विज्ञापन

बबराला में प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा 2022 में 2017 से ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का समर्थन मिल रहा है। भाजपा के साथ जनता का समर्थन है, जिसके चलते 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उनसे जब संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के तालिबान को लेकर दिए गए बयान के विषय में पूछा, तो उन्होंने कहा कि इस समय वह जन आशीर्वाद यात्रा में चल रहे हैं। इस समय ऐसे बयान पर अपना पक्ष रखना सही नहीं है। भाजपा नेता नवलेश वार्ष्णेय ने केंद्रीय राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बदायूं सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, बदायूं जिलाध्यक्ष अशोक भारती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, हरेंद्र सिंह, कुमोद वार्ष्णेय, अर्जुन वाल्मीकि, डॉ. टीएस पाल, विनय वार्ष्णेय, आशीष यादव, गौरव यादव, दिनेश कौशल, योगेश वार्ष्णेय, अनिल, शिखर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed