फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP wants to crush democracy and constitution: Imran

भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कुचलना चाहती है : इमरान

Sat, 09 Mar 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to crush democracy and constitution: Imran
संभल। देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर लाठी दी जा रही हैं। भाजपा लोकतंत्र और संविधान कुचलना चाहती है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन ही विकल्प है। यह कहना है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का। वह शुक्रवार को संभल के सांसद डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद के पोते व कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान बर्क के साथ परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। सांसद के निधन पर शोक जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा जुमलेबाजी है। इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारियों में लगा है। बहुत मजबूती के साथ गठबंधन चुनाव लड़ेगा। उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका अदा करेगा। आगे कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया है। महंगाई बढ़ गई है। देश का युवा बेरोजगार है।
विज्ञापन

रोजगार के नाम पर लाठी मारी जा रही है। राहुल गांधी न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से संवाद कर रहे हैं। वह रोजगार देने की बात कह रहे हैं। भाजपा तो बस भर्ती निरस्त कर रही है। रोजगार नहीं दे पा रही है। आगे कहा कि देश की पहलवान बेटियां न्याय की लिए भटक रही हैं। किसानों ने अपनी जान गवां दी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों के परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की। कहा कि भाजपा मंदिर और मस्जिद की राजनीति करती है। कांग्रेस मोहब्बत की राजनीति करती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुस्लिम नेता भाजपा में हैं वह आजकल कहां हैं। यह पूरा देश जानना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के गांव मोहम्मदपुर टांडा स्थित आवास पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता का निधन हो गया था। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर शोक जताया। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मुशीर खां तरीन, नवाब साद आदिल, हाजी अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।


शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने इमरान प्रतापगढ़ी के घर नहीं आने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं पर इमरान प्रतापगढ़ी को नहीं लाने का आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष का कहना है कि वह 24 फरवरी को संभल पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान घायल हो गए थे। पैर में फैक्चर हो गया है। इमरान प्रतापगढ़ी को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया था। इसके बाद भी वह देखने के लिए नहीं आए। दूसरी जगह समय देकर चले गए। शहर अध्यक्ष का कहना है कि इमरान प्रतापगढ़ी के नहीं आने से शहर के कार्यकर्ता मायूस हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed